ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar Crime News: बिहार में ससुराल आए दामाद की बेरहमी से हत्या, शक के घेरे में पत्नी और बहनोई

Bihar Crime News: खगड़िया के मुफ्फसिल थाना इलाके में 22 वर्षीय टोनिश यादव की हत्या ससुराल में कर दी गई. पुलिस को शक है कि घटना के पीछे टोनिश यादव की पत्नी और उसके बहनोई का हाथ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के जंगली टोला में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है। लगभग पांच दिन पहले ससुराल आए 22 वर्षीय टोनिश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 


बदमाशों ने उसे कनपटी में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों के अनुसार, मृतक की पत्नी का उसके बहनोई से अवैध संबंध था। इसी विरोध में पत्नी ने अपने बहनोई और मायके के अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कराई।


टोनिश यादव की शादी लगभग एक माह पहले हुई थी और यह उसका पहली बार ससुराल आने का मौका था। मृतक बेगूसराय जिले के डंडारी का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 


मुफ्फसिल थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि ससुराल में हुई हत्या की घटना की जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है। घटना में ससुराल वालों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता