ब्रेकिंग
बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा

खाद विक्रेता की मनमानी और कालाबाजारी के खिलाफ किसानों ने किया हंगामा, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद लोगों ने किया पथराव

AURANGABAD: औरंगाबाद के रफीगंज में खाद विक्रेता की मनमानी से परेशान किसानों ने आज जमकर हंगामा किया। खाद की कालाबाजारी को लेकर लोग आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे। इस दौरान

खाद विक्रेता की मनमानी और कालाबाजारी के खिलाफ किसानों ने किया हंगामा, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद लोगों ने किया पथराव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद के रफीगंज में खाद विक्रेता की मनमानी से परेशान किसानों ने आज जमकर हंगामा किया। खाद की कालाबाजारी को लेकर लोग आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिससे किसान भड़क उठे और पथराव करने लगे।


रफीगंज के डाकबंगला स्थित इफ्को बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस भीड़ में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल थी। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ सुबह से ही देखी जा रही थी। किसान लंबी लाइन में लगे हुए थे तभी कालाबाजारी के लिए ट्रैक्टर पर खाद ले जाया जा रहा था। 


जिसे किसानों ने जाने से रोक दिया और खाद बिक्रेता की इस मनमानी का खिलाफ विरोध प्रदर्शन और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बल पूर्वक भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की जिससे लोग भड़क उठे और पथराव करने लगे। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दी। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। लाठीचार्ज के दौरान कई किसानों को चोटे आई है वही पुलिस की वैन भी क्षतिग्रस्त हो गयी।   

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता