ब्रेकिंग
Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला

केवल 100 रुपये के लिए दोस्त ने किया मर्डर, सीने में चाकू घोंपकर ली जान

SUPAUL : सुपौल में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं. अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं. ताजा मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के पिपराही पंचायत के वार्ड नंबर-9 का ह

केवल 100 रुपये के लिए दोस्त ने किया मर्डर, सीने में चाकू घोंपकर ली जान
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं. अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं. ताजा मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के पिपराही पंचायत के वार्ड नंबर-9 का है जहां मात्र 100 रुपये के लिए युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान स्व.चंदेश्वर पासवान के 18 वर्षीय बेटे दीपक कुमार के रूप में की गई है. 


जानकारी के अनुसार दीपक अपने एक दोस्त सिंटू पासवान के साथ ताश खेल रहा था. तभी पैसों के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया और सिंटू ने दीपक के सीने में चाकू घोंप दिया. चाकू लगने से दीपक बुरी तरह जख्मी हो गया. उसके परिजन इलाज के लिए उसे आनन फानन में राघोपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची राघोपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है. इधर दीपक की मौत से घर में कोहराम मच गया है.