ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

कौन था ‘छोटे सरकार’ जो कोर्ट परिसर में मारा गया: पूर्व विधायक से बेटी की हत्या की सुपारी ली थी, अनंत सिंह जैसा रूतबा बनाना चाहता था

PATNA: पटना के दानापुर कोर्ट में आज हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे राजधानी को सकते में ला दिया. कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार को गोलिय

कौन था ‘छोटे सरकार’ जो कोर्ट परिसर में मारा गया: पूर्व विधायक से बेटी की हत्या की सुपारी ली थी, अनंत सिंह जैसा रूतबा बनाना चाहता था
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: पटना के दानापुर कोर्ट में आज हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे राजधानी को सकते में ला दिया. कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार को गोलियों से भून डाला गया. मुजफ्फरपुर से आये दो हमलावरों ने उसका मर्डर कर दिया. इसके बाद पुलिस पर बेहद गंभीर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि मरने वाला छोटे सरकार खुद अपराधी था. एक पूर्व विधायक ने उसे अपनी ही बेटी की हत्या करने की सुपारी दी थी. अभिषेक उर्फ छोटे सरकार अनंत सिंह जैसा रूतबा बनाना चाहता था.


पूर्व विधायक से उनकी बेटी की हत्या की सुपारी ली थी

दानापुर कोर्ट परिसर में मारा गया अभिषेक उर्फ छोटे सरकार पटना जिले के बिहटा का रहने वाला है. पिछले साल उसे पटना पुलिस ने एक अजीबोगरीब केस में गिरफ्तार किया था. आरोप था कि एक पूर्व विधायक ने अपनी ही बेटी की हत्या कराने के लिए अभिषेक उर्फ छोटे सरकार को सुपारी दी थी. पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा की बेटी ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी. इसके बाद पटना पुलिस ने अभिषेक के साथ साथ उसके भाई राहुल को गिरफ्तार कर लिया था. इसी केस में वह जेल में बंद था.


एक दर्जन मामलों का था आरोपी

अभिषेक सिंह उर्फ छोटे सरकार को शुक्रवार को पटना पुलिस बेऊर जेल से दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आयी थी. उसी दौरान दो हमलावरों ने उसे गोलियों से भून दिया. पुलिस कह रही है कि अभिषेक उर्फ छोटे सरकार के खिलाफ पटना जिले के कई थानों में हत्या, रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. शुक्रवार को दानापुर कोर्ट में उसकी हत्या करने दो अपराधी पहुंचे थे. हथियारबंद अपराधी को कोर्ट में मौजूद पुलिस ने पकड़ लिया. लेकिन अलग हटकर खड़े दूसरे अपराधी ने अभिषेक को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. हालांकि गोली चलाने वाला अपराधी भी बाद में पकड़ा गया. दोनों हमलावरों के पास से हथियार, कारतूस सब बरामद किये गये हैं. पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा के मुताबिक अभी दोनों अपराधियों से प्रारंभिक पूछताछ हुई है, जिसमें पता चला है कि दोनों मुजफ्फरपुर से आये थे. पुलिस को शक है कि इस मामले में कुछ औऱ लोग भी शामिल हैं. उनके बारे में भी छानबीन की जा रही है.


अनंत सिंह जैसा रूतबा बनाना चाहता था

पटना के बिहटा के रहने वाले अभिषेक कुमार ने अपना नाम छोटे सरकार रख लिया था. दरअसल बिहार के बड़े बाहुबलियों में शुमार किये जाने वाले पूर्व विधायक अनंत सिंह छोटे सरकार के नाम से जाने जाते हैं. अपराध से लेकर राजनीतिक जगत में लोग अनंत सिंह को छोटे सरकार कह कर बुलाते हैं. अभिषेक भी अनंत सिंह की तरह रूतबा बनाना चाहता था. इसलिए उसने अपना नाम रखा. अभिषेक ने रंगदारी, फिरौती और मर्डर के लिए गैंग खड़ा किया था. उसके गैंग के लोग उसे छोटे सरकार कह कर बुलाते थे. वह दानापुर से लेकर बिहटा, बिक्रम और पालीगंज के इलाके में अपना दहशत पैदा करना चाहता था.