ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Katihar Crime News: कटिहार पुलिस ने सतीश हत्याकांड का किया खुलासा, वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश अरेस्ट

Katihar Crime News: कटिहार में दस दिन से लापता सतीश की हत्या का खुलासा हो गया है। चोरी के शक में दुकान मालिक बबलू साह और उसके बेटे ने मिलकर सतीश की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी

Katihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Katihar Crime News: कटिहार जिले में पिछले दस दिनों से लापता युवक सतीश की गुमशुदगी पर चला आ रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।


कटिहार पुलिस के अनुसार, सतीश की हत्या किराना दुकानदार बबलू साह, उसके बेटे मयंक, और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर की थी। सतीश बबलू साह की दुकान पर काम करता था और चोरी के शक में उसकी बात-बात में हुई बहस के दौरान ही गुस्से में उसकी हत्या कर दी गई।


हत्या के बाद शव को पहले घर में छुपाया गया, फिर एक बोरे में बंद कर गंगा नदी में फेंक दिया गया। फिलहाल शव की तलाश अब भी जारी है।यह मामला कुर्सेला थाना क्षेत्र के अयोध्यागंज बाजार का है, जहां सतीश रहता था। सतीश के अचानक लापता होने से परिवार बेहद परेशान था और पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी हुई थी।


जांच के दौरान जब पुलिस ने बबलू साह के बेटे को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की, तो हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। पूछताछ में यह भी सामने आया कि सतीश और बबलू साह की बेटी के बीच प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर परिवार में नाराजगी थी। 


हालांकि, कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि यह पहलू शुरू में सामने आया था, लेकिन वर्तमान में हत्या का कारण स्पष्ट रूप से चोरी के शक के कारण हुई बहस ही है। फिलहाल पुलिस शव की तलाश कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

रिपोर्ट: नीतीश कुमार, कटिहार

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता