ब्रेकिंग
Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट

13 साल की मासूम की पीट-पीटकर हत्या, मामूली बात पर चाचा ने ही ले ली जान

Bihar Crime News: कटिहार के पोठिया में ई-रिक्शा का सीट कवर फाड़ने के मामूली आरोप में 13 वर्षीय कोमल कुमारी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी पक्ष फरार है।

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली आरोप के बाद 13 वर्षीय बच्ची की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे शब्दा पंचायत के वार्ड नंबर-2 स्थित रुचदेव सिमरिया लोहनी गांव की बताई जा रही है। मृतका की पहचान कोमल कुमारी (13) के रूप में हुई है।



आरोप है कि ई-रिक्शा का सीट कवर फाड़ने की बात को लेकर बच्ची के बड़े चाचा अखिलेश मंडल ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।



घटना के बाद आरोपी परिवार फरार

बच्ची की मौत के बाद आरोपी पक्ष के लोग कथित तौर पर घर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतका के नाना लोहनी निवासी ढोराय मंडल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा का सीट कवर फाड़ने के आरोप में कोमल के बड़े चाचा अखिलेश मंडल ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।



चाची कर रही थीं पालन-पोषण

परिजनों के अनुसार, कोमल की मां का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया था। चार बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर की कोमल का पालन-पोषण उसकी छोटी चाची मनीषा देवी कर रही थीं। मां के निधन के बाद चाची के स्नेह में पली बच्ची की इस तरह मौत से परिवार में मातम छा गया है।



कोमल की मौत की खबर मिलते ही उसके पिता दिलीप कुमार मंडल, बहन अंजली कुमारी, ज्योति कुमारी, वंदना और भाई नंदू कुमार समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों की चीख-पुकार से घटनास्थल का माहौल गमगीन हो गया।



पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।



पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



मामूली आरोप के बाद 13 वर्षीय बच्ची की मौत की इस घटना से ग्रामीणों में भी आक्रोश और सदमा है। पुलिस अब घटना की पूरी परिस्थितियों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता