ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

बिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूज

Bihar Crime News: कटिहार में मोहर्रम से पहले पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए एक किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद किए हैं। बम निरोधक दस्ते ने सभी बमों को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से मुहर्रम को लेकर सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। जिसके बाद से पुलिस अलर्ट मोड में काम कर रही है। इसी बीच कटिहार में पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।


दरअसल, मोहर्रम से ठीक पहले पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए विस्फोटक बरामद किए है। कोलासी ओपी थाना क्षेत्र के मधुरा गांव से एक किराना दुकान में रखे कोल्डड्रिंक (ठंडा) के क्रेट से 5 जिंदा सुतली बम बरामद किए गए हैं। इस बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दस्ते ने सभी 5 जिंदा सुतली बमों को सुरक्षित रूप से स्थानीय कब्रिस्तान में ले जाकर डिफ्यूज (निष्क्रिय) कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


घटना के तुरंत बाद कोलासी ओपी पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि त्योहार के ठीक पहले इतनी बड़ी मात्रा में बम दुकान में क्यों और किसने छिपाकर रखे थे। पुलिस मामले की हर एंगल से तफ्तीश कर रही है।

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता