ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

टीचर डे मनाने जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी, शिक्षक के घर जा रही थी

KATIHAR : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. टीचर डे मनाने जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है, जो अपने शिक्षक के घर रही थी. थाने मे

टीचर डे मनाने जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी, शिक्षक के घर जा रही थी
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR :  जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. टीचर डे मनाने जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है, जो अपने शिक्षक के घर रही थी. थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना कटिहार जिले के कदवा थाना इलाके की है. जहां एक गांव में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक के घर जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. पीड़िता के मुताबिक वह शिक्षक के घर जा रही थी. इस दौरान रास्ते में दो लड़कों ने उसे घेर लिया. लोगों की नजरे पड़ने पर दोनों लड़के वहां से फरार हो गए.


इस घटना को लेकर कदवा थाना में लड़की के पिता द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. एफआईआर में दोखरा के रहने वाले मकसूद आलम और तनवीर आलम पर छेड़खानी करने और प्रलोभन देकर हाथ पकड़कर भगाने की कोशिश का आरोप लगाया है. कदवा थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस रजिस्टर्ड कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्हें जल्द ही अरेस्ट कर लिया जायेगा.

टैग्स