ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की बेरहमी से हत्या, पिटाई का वीडियो भी वायरल

KATIHAR: कटिहार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या क्र दी गई। घटना फलका थाना क्षेत्र के सालेहपुर पंचायत के महेशपुर के चक

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की बेरहमी से हत्या, पिटाई का वीडियो भी वायरल
First Bihar
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या क्र दी गई। घटना फलका थाना क्षेत्र के सालेहपुर पंचायत के महेशपुर के चकला कुंवा गांव की है। मृतक प्रेमी की पहचान 18 साल के नाजिम उर्फ आजाद के रूप में की गई है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ आजाद को पहले रस्सी से पिलर में बांध दिया गया और बाद में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। घटना देर रात की है। मृतक की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। 




बताया जा रहा है कि बीते देर रात महेशपुर चकला कुआं गांव के रहने वाले मुस्तकीम उर्फ फुचो का बेटा अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। लेकिन इसी बीच लड़की के परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जब उसे प्राइवेट गाड़ी से इलाज के लिए पुर्णिया ले जाया जा रहा था तभी उसकी मौत हो गयी। 




हैरानी की बात तो ये है कि प्रेमी की मौत के बाद आरोपियों ने पंचायत कर मामले को रफा दफा कर शव को दफना दिया। बताया जा रहा है कि जब फलका थाना पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो मृतक के परिजन ने यह लिख कर दे दिया कि हम पोस्टमार्टम या किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।गुरुवार की दोपहर से ही सोशल मीडिया पर मृतक की पिटाई का वीडियो और फ़ोटो वायरल हो रहा है।




इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि कोर्ट की गवाही के लिए मैं मधेपुरा कोर्ट गया था। घटना को लेकर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था। लेकिन मृतक के परिजन किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल उच्च अधिकारी को इसकी सूचना दे दी गई है।

टैग्स