ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पेट्रोल पंप मालिक से 11.70 लाख की लूट, लाइसेंसी बंदूक और कारतूस भी साथ ले गये अपराधी

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मालिक से 11 लाख

पेट्रोल पंप मालिक से 11.70 लाख की लूट, लाइसेंसी बंदूक और कारतूस भी साथ ले गये अपराधी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मालिक से 11 लाख 70 हजार रूपये लूट लिया। यहीं नहीं लाइसेंसी राइफल और कारतूस भी अपने साथ ले गये। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप मालिक काफी दहशत में है और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


पेट्रोल पंप के मालिक मनोज भगत ने घटना के बारे में बताया कि दो गाड़ी पर सवार एक दर्जन हथियारबंद अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे उस वक्त वे आराम कर रहे थे। तभी अचानक हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक को घेर लिया और जान से मारने की कोशिश की। मनोज भगत ने बताया कि पूर्णिया का रुप प्रताप सिंह और उसके एक दर्जन साथी हथियार के साथ पेट्रोल पंप पर आ धमके और कनपटी पर राइफल सटाकर पैसे मांगने लगे। 


बदमाशों द्वारा जबरन चेक साइन कराया गया और जमीन लिखने की बात कही गयी। इस दौरान अपराधियों ने बैग में रखे 11 लाख 70 हजार रुपये अपने साथ ले गये। साथ में लाइसेंसी राइफल और कारतूस भी ले गये। पेट्रोल पंप मालिक मनोज कुमार भगत ने बताया कि पेट्रोल पंप उनके मामा का है फिलहाल इसे वे अभी देख रहे हैं। 


घटना बरारी थाना क्षेत्र के भैस दियारा स्थित माँ लक्ष्मी पेट्रोलियम का है। पेट्रोल पंप मालिक मनोज भगत ने कहा कि वह पूर्णिया के कुछ लोगों से ब्याज पर पैसा लिया था। जिसे वो लौटा भी चुके थे। लेकिन पूर्णिया से आए लोगों ने जबरन ब्याज के नाम पर पहले उससे हथियार के बल पर कुछ कागज में साइन करवा लिया और फिर पंप में बैंक भेजने के लिए रखे गए नगद 11 लाख 70 हज़ार रुपया जबरन लेकर चलते बने। घटना की पुष्टि पेट्रोल पंप में काम करने वाले मैनेजर ने भी की है। घटना के बाद पेट्रोल पंप मालिक काफी दहशत में है। पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।