ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

पत्नी ने बिजली के खंभे से बांधकर झाडू से की पति की पिटाई , VIDEO हुआ वायरल

KATIHAR : झांसा देकर प्रेम विवाह करने के बाद पत्नी को अपने साथ नहीं रखना युवक को महंगा पड़ गया। इसपर ग्रामीणों ने बिजली के पोल से बांधकर युवक की जमकर पिटाई की। वहीं युवक की पत्नी हा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

KATIHAR : झांसा देकर प्रेम विवाह करने के बाद पत्नी को अपने साथ नहीं रखना युवक को महंगा पड़ गया। इसपर ग्रामीणों ने बिजली के पोल से बांधकर युवक की जमकर पिटाई की। वहीं युवक की पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर उसपर टूट पड़ी। अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


इस वीडियो में एक युवक बिजली के ख़ंभे से बंधा है और एक युवती उसकी पिटाई कर रही है । दअरसल पिटने वाला युवक नाम रौशन है और वह अपनी पत्नी के हाथों ही पिटाई खा रहा है ।बताया जा रहा है कि जयप्रकाश नगर निवासी युवती बारीमतपुर निवासी गंगा विश्वास के झांसे में आकर दिल लगा बैठी। दोनों ने बारसोई में कोर्ट मैरिज किया। शादी के बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया। दिल्ली में भी गंगा ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर उसे अकेला छोड़ दिया। ऐसे में युवती किसी तरह दिल्ली से अपने गांव लौटी।


इसी बीच युवक भी जयप्रकाशनगर पहुंचा। गांव वालों  के मामले में पड़ने के बाद दोनों की शादी मंदिर में विधि विधान के साथ दोबारा कराई गई। दुबारा शादी रचाने के बाद दोनों सिकंदराबाद चले गए। लेकिन वहां भी गंगा अपनी पत्‍‌नी को प्रताड़ित करने लगा। कुछ दिनों बाद ही गंगा ने अपनी पत्नी को सालमारी स्टेशन के पास लाकर छोड़ दिया।


बुधवार को युवती की नजर जब अपने गांव के युवक पर पड़ी तो वह झाडू लेकर अपने पति पर टूट पड़ी। वहीं ग्रामीणों ने भी बिजली के खंभे से बांधकर युवक की जमकर पिटाई कर दी।इस दौरान युवक रहम की भीख मांगता रहा लेकिन पत्नी की पिटाई से उसका सारा भूत वहीं उतर गया।