ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

महिला मुखिया प्रत्याशी के बेटे को मारी 4 गोलियां, चुनाव प्रचार के दौरान हुआ हमला

KATIHAR : बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला कटिहार जिले से सामने आया है। यहां पंचायत चुनाव में खड़ी एक महिला मुखिया प्रत्याश

महिला मुखिया प्रत्याशी के बेटे को मारी 4 गोलियां, चुनाव प्रचार के दौरान हुआ हमला
Editor
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला कटिहार जिले से सामने आया है। यहां पंचायत चुनाव में खड़ी एक महिला मुखिया प्रत्याशी के बेटे को अपराधियों ने गोली मार दी है। चुनाव प्रचार के दौरान महिला मुखिया प्रत्याशी के बेटे को गोली मारी गई है। उसे 4 गोलियां लगी हैं और गंभीर हालत में उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


घटना कटिहार के बरारी थाना इलाके के चांदपुर दियारा की है। यहां ललिता देवी मुखिया के चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर खड़ी हैं। उनका बेटा मोहन ठाकुर अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार मैं निकला था इसी दौरान अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। मोहन ठाकुर के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गयीं, उसे 4 गोलियां लगी है। बुरी तरह से जख्मी मोहन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहन ठाकुर का पुराना क्राइम रिकॉर्ड भी रहा है। पिछले दिनों हुई वह जेल से बाहर आया था। इसके बाद पंचायत चुनाव में उसकी मां मुखिया पद के लिए उम्मीदवार बन गई। इस मामले को कहीं न कहीं आपसी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है हालांकि मोहन ठाकुर को गोली मारे जाने की घटना की जांच पुलिस कर रही है।

टैग्स