ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

कटिहार में दिल को दहला देने वाली घटना, किरोसिन डालकर युवक को जिंदा जलाया

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पैसे के लेनदेन के विवाद में एक युवक पर केरोसिन तेल डालकर जिंदा जला दिया गया। युवक की इलाज के दौरान मौ

कटिहार में दिल को दहला देने वाली घटना, किरोसिन डालकर युवक को जिंदा जलाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पैसे के लेनदेन के विवाद में एक युवक पर केरोसिन तेल डालकर जिंदा जला दिया गया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने बताया है कि दो आरोपियों को पकड़ा गया है। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। 


घटना कटिहार के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं। मिली जानकारी के अनुसार बघुआ निवासी गालिब अपने घर जा रहा था तभी पैसे की मांग को लेकर कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।


 इससे भी मन नहीं भरा तो किरोसिन तेल शरीर पर डाल दिया और जिंदा जला डाला। जिससे गालिब बुरी तरह झुलस गया। उसके शरीर का 80 प्रतिशत भाग बुरी तरह से जल चुका था। आनन-फानन में परिजन उसे बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान गालिब की मौत हो गयी।