ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कटिहार : दो शख्स को अपराधियों ने मारी गोली, मच गया हड़कंप

KATIHAR : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ा हुआ नजर आ रहा है. सरकार के ऊपर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं. इस बीच कटिहार जिले में अपराधियों ने 2 लोगों को एक

कटिहार : दो शख्स को अपराधियों ने मारी गोली, मच गया हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ा हुआ नजर आ रहा है. सरकार के ऊपर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं. इस बीच कटिहार जिले में अपराधियों ने 2 लोगों को एक साथ निशाना बनाया है. कटिहार नगर थाना इलाके के अंदर अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों के साथ मारपीट की और फिर उन्हें गोली मार दी.



अपराधियों ने जिन लोगों को गोली मारी उनकी पहचान पप्पू सिंह और चिंटू सिंह के तौर पर हुई है. घायल अवस्था में दोनों को सदर अस्पताल में पहले ले जाया गया और फिर बाद में बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. नगर थाना इलाके स्थित संतोषी चौक के पास अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. पप्पू सिंह और चिंटू सिंह दोनों अमला टोला के रहने वाले हैं. यह दोनों पैसे के लेनदेन के कारोबार से जुड़े हुए हैं. बताया जा रहा है कि इसी मामले में इन दोनों को गोली मारी गई है.



इस घटना से लोग दहशत में हैं. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई. फिलहाल घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RATAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता