ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जदयू नेता की पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में मचा हडकंप

Katihar- कटिहार के फलका प्रखंड क्षेत्र में बीती रात मघेली पंचायत अंतर्गत बड़ी चातर गांव में आपसी रंजिश के कारण.. जदयू नेता अब्दुल सत्तार की 35 वर्षीय पत

जदयू नेता की पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में मचा हडकंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Katihar- कटिहार के फलका प्रखंड क्षेत्र में बीती रात मघेली पंचायत अंतर्गत बड़ी चातर गांव में आपसी रंजिश के कारण.. जदयू नेता अब्दुल सत्तार की 35 वर्षीय पत्नी नगमा भारती की मारपीट - गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई..


घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुँची  थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल को आक्रोशित ग्रामीणों का कोपभाजन का शिकार होना पड़ा.. हंगामा देख आरोपी घर छोड़ कर फरार बताया जाता है..


ग्रामीण - परिजन एसपी और डीएम को घटना स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे है..  फलका थाना को दिये आवेदन में मृतक के पति सह जदयू नेता अब्दुल सत्तार ने बताया कि कल वे एक शादी में कटिहार गये थे सुबह जब घर पहुंचा तो पत्नी नगमा भारती को मृत अवस्था मे पाया..उन्होंने बताया कि मृतक के गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था और शरीर पर कई जगह जख्म का निशान था. 


घर में मौजूद बच्चों ने बताया कि उनके बड़े भाई वजीर सह - अन्य ने मिलकर पीट पीट और गला दबाकर हत्या कर दिया है.. जदयू नेता सत्तार ने विवाद का कारण उनके घर के आगे मुख्यमंत्री जल नल योजना के तहत लगे पानी टंकी से जल बहाव बताया है.. उक्त टंकी के केयर टेकर पद के रूप उनकी पत्नी नगमा भारती बहाल थी.. पानी फिल्टर सफाई के दौरान कुछ पानी बड़े भाई के आंगन में प्रवेश कर जाता था..उसको लेकर एक माह पूर्व में भी बुरी तरह मारपीट का कांड दर्ज करवाये थे.. लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जिस कारण आज इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया.. 


आज दोपहर 12 बजे तक उग्र भीड़ शव उठने नहीं दिया था.. उग्र भीड़ एसपी और डीएम के मांग के साथ साथ आरोपी को गिरफ्तारी के मांग पर अड़े हुवे थे..