ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

FIRST BIHAR की खबर का हुआ बड़ा असर, महिला प्रिंसिपल मीना खातून हुईं सस्पेंड, स्कूल से गायब रहने का मामला

KATIHAR: कटिहार के सरकारी स्कूल का हाल हमने बीते दिनों दिखाया था कि कैसे प्रभारी महिला प्रिसिंपल स्कूल से गायब रहती हैं। महिला प्रिसिंपल की ड्यूटी उनके पति करते हैं। फर्स्ट बिहार प

FIRST BIHAR की खबर का हुआ बड़ा असर, महिला प्रिंसिपल मीना खातून हुईं सस्पेंड, स्कूल से गायब रहने का मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के सरकारी स्कूल का हाल हमने बीते दिनों दिखाया था कि कैसे प्रभारी महिला प्रिसिंपल स्कूल से गायब रहती हैं। महिला प्रिसिंपल की ड्यूटी उनके पति करते हैं। फर्स्ट बिहार पर खबर प्रसारित होने के बाद विभाग ने एक्शन लिया है। एक बार फिर FIRST BIHAR की खबर का बड़ा असर हुआ है। कार्य में लापरवाही बरतने वाली महिला प्रिंसिपल मीना खातून को सस्पेंड कर दिया गया है। स्कूल से गायब रहने और अपनी जगह पति से ड्यूटी करवाने को लेकर शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है। 


गौरतलब है कि कटिहार के खुड़ियाल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिहपुर में महिला प्रिंसिपल मीना खातून की जगह उनके पति मोहम्मद मिस्टर को ड्यूटी करते पकड़ा गया था। मामला सामने आने के बाद इसकी चर्चा भी होने लगी। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय भी बना रहा। महिला प्रिंसिपल के जगह उनके पति मध्यान भोजन से लेकर स्कूल के रजिस्टर और ऑफिस तक संभालते थे। 


यह कारनामा एक दिन का नहीं बल्कि ये सब लंबे समय से चल रहा था। हेडमास्टर साहिबा के पति से जब पूछा गया कि स्कूल में वो क्या कर रहें हैं तो जवाब ऐसा मिला जिसे सुनकर अधिकारियों के होश उड़ जाए। महिला प्रिसिंपल के पति ने कहा था कि आपको जो छापना है, छाप दीजिये लेकिन मैं स्कूल आऊंगा। 


इस मामले की जानकारी फर्स्ट बिहार की टीम ने बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को दी। मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फर्स्ट बिहार पर खबर प्रसारित होने के बाद महिला प्रिसिंपल पर कार्रवाई की गयी। मीना खातून को निलंबित किया गया है। वही पत्नी के बदले नौकरी करने वाले पति पर भी कार्रवाई की जाएगी। 


FIRST BIHAR की खबर का हुआ बड़ा असर, महिला प्रिंसिपल मीना खातून हुईं सस्पेंड, स्कूल से गायब रहने का मामला

इसे भी पढ़ें... फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर

टैग्स