ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार से बड़ी खबर: गैंगवार में 5 लोगों के मारे जाने की खबर, वर्चस्व को लेकर हुई तोबड़तोड़ फायरिंग

KATIHAR: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां गैंगवार की घटना में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, बखिया दियारा इलाके में कुख्यात मोहना ठाकु

बिहार से बड़ी खबर: गैंगवार में 5 लोगों के मारे जाने की खबर, वर्चस्व को लेकर हुई तोबड़तोड़ फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां गैंगवार की घटना में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, बखिया दियारा इलाके में कुख्यात मोहना ठाकुर और कुख्यात पिक्कू यादव गैंग के बीच गोलीबारी की यह घटना हुई है।दोनों गिरोह भागलपुर के पीरपैंती से सटे बाखरपुर, कटिहार के बरारी से लेकर झारखंड के साहेबगंज के दियारा इलाकों में सक्रिय हैं। घटना की जानकारी मिलते कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।


दरअसल, बरारी थाना क्षेत्र और सेमापुर ओपी क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है। स्थानीय लोग 6 लोगों के गोली लगने और मरने की बात कह रहे हैं। गोलीबारी मोहना चांदपुर के समदा दियारा से शुरू हुई। पीकू यादव गिरोह के लोगों को मोहना ठाकुर गिरोह के सदस्य खदेड़ते हुए बकिया रानीचक तक आ पहुंचे, जहां जमकर गोलीबारी हुई है। फिलहाल एक शव मिलने की बात सामने आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम दियारा इलाके में अन्य शवों के खोजबीन में लगी है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक मोहना ठाकुर गिरोह और पीकू यादव गिरोह के बीच जमकर गोलीबारी हुई। कुख्यात मोहना ठाकुर गिरोह के करीब 40 लोगों ने पीकू यादव गिरोह में 10 लोगों पर गोलीबारी शुरू की। जिसके बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। लोगों का कहना है कि गोलीबारी की घटना में सात लोगों को गोली लगी है, जिसमें 6 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।