ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार: पेट्रोल पंप कारोबारी से लाखों की लूट : लाठी-डंडे से वार कर रुपए ले भागे बदमाश

KATIHAR : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां ब

बिहार: पेट्रोल पंप कारोबारी से लाखों की लूट : लाठी-डंडे से वार कर रुपए ले भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मालिक से मारपीट कर लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना नगर थानाक्षेत्र के चौधरी मोहल्ला की है।


बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के मालिक राजीव यादव रोज की तरफ कलेक्शन का पैसा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौधरी मोहल्ला के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर लाठी-डंडा से हमला बोल दिया और उनके पास मौजूद ढाई लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पेट्रोल पंप कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कारोबारी के बयान पर थाने में केस भी दर्ज कर लिया है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।