ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: नाबालिग प्रेमी जोड़े की शादी करवाने के बाद पंचायत ने कहा- गलत हुआ है.. सिंदूर धोकर 2 लाख जुर्माना दो

KATIHAR : कटिहार में एक नाबालिग प्रेमी को अपनी प्रमिका से मिलना तब भारी पड़ गया जब ग्रामीणों ने खेत में एक साथ दोनों को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया और लोगो ने दोनों की जमकर पिटा

बिहार: नाबालिग प्रेमी जोड़े की शादी करवाने के बाद पंचायत ने कहा- गलत हुआ है.. सिंदूर धोकर 2 लाख जुर्माना दो
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KATIHAR :  कटिहार में एक नाबालिग प्रेमी को अपनी प्रमिका से मिलना तब भारी पड़ गया जब ग्रामीणों ने खेत में एक साथ दोनों को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया और लोगो ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। जिसमें नाबालिग प्रेमी जोड़े के परिजनों को भी बुलाया गया। प्रेमी जोड़े को  हाथ बांधकर भरी पंचायत के सामने बैठाया गया। पंचायत ने फैसला किया कि दोनों की शादी करा दी जाए।


जिसके बाद पंचायत में लड़के से लड़की की मांग भरवा दी गई। दोनों की शादी कराने के बाद जब पंचायत को पता चला कि दोनों नाबालिग हैं तो पंचों ने कहा कि ये तो गलत हो गया। इसकी छतिपूर्ति के लिए लड़के के परिवार वालों को लड़की को 2 लाख मुआवजा देना होगा। जिसके बाद लड़की की मांग में भरे सिंदूर को धो दिया गया।


मामला फलका थाना क्षेत्र के बांध टोला बेलगाछी गांव का है। गुरुवार की रात एक नाबालिग जोड़े को खेत में संदिग्ध हालात में देखते ही ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों को जमकर पिटा। ग्रामीणों को देखते ही दोनों इधर उधर भागने लगे। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और दोनों को पीटते हुए रस्सी से बांध दिया। देखते ही देखते इस घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई। और फिर पंचायत में दोनों के माता-पिता को बुलवाकर दोनों की शादी करने का फरमान जारी किया गया। 


स्थानीय सरपंच चंदन मंडल इस घटना की सूचना मिलते ही फौरन वहां पहुंच गए। और दोनों नाबालिगों को छुड़वाया। उन्होंने कहा कि दोनों नाबालिग हैं, इनकी शादी कानून के खिलाफ है। सरपंच ने मामले को रफा-दफा करते हुए लड़के पक्ष से लड़की पक्ष को जुर्माना के तेहत 2 लाख रुपए देने का फरमान जारी किया। लेकिन जब लड़के वालों ने 2 लाख रुपए देने से इनकार किया तो लड़के वालों की जमीन लड़की के परिवार को दे दी गई। इसके बाद लड़की के माथे से ग्रामीणों ने सिंदूर धो दिया और फिर शादी टूट गई। पूरे मामले पर फलका थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर आवेदन आएगा तो कार्रवाई जरुर की जाएगी।