ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार में पकड़ा गया कश्मीर में एनकाउंटर में मारे गये आतंकी का बेटा, संदिग्ध हालत में मंडरा रहा था, क्या बड़े कांड की कर रहा था तैयारी?

KATIHAR: कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में मारे गये आतंकी का बेटा बिहार में संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया है. वह बिहार में शहर के बीचो बीच रेकी कर रहा था. इसकी खबर मि

बिहार में पकड़ा गया कश्मीर में एनकाउंटर में मारे गये आतंकी का बेटा, संदिग्ध हालत में मंडरा रहा था, क्या बड़े कांड की कर रहा था तैयारी?
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

KATIHAR: कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में मारे गये आतंकी का बेटा बिहार में संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया है. वह बिहार में शहर के बीचो बीच रेकी कर रहा था. इसकी खबर मिलने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा है. गिरफ्त में आये युवक से आईबी, पुलिस और अन्य एजेंसियां पूछताछ कर रही है।


बिहार की कटिहार पुलिस ने शहर के शहीद चौक से उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आया युवक कश्मीर में एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात आतंकी का बेटा है.कटिहार के एसपी ने बताया कि युवक को संदेहास्पद स्थिति में पकड़ा गया. पकड़े गए युवक ने अपना नाम नासिर बताया है. उसने अपने पिता का नाम यूसुफ बताया है. वह कश्मीर का रहने वाला है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर के रहने वाले नासिर वजा को कटिहार शहर के शहीद चौक पर रेकी करते पकड़ा गया है. नासिर वजा का पिता युसूफ वजा बड़ा आतंकी थी, जो सुरक्षा बलों के साथ हुए एनकाउंटर में मारा गया था।


विदेश से वापस लौटा है नासिर

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद नासिर से हुई पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं. नासिर कश्मीर के बारामूला का रहने वाला है. वह कुछ साल पहले फिनलैंड गया था, वहां कई साल रहने के बाद 2021 में कश्मीर वापस लौटा था. नासिर कश्मीर से कटिहार क्यों आया और यहां आने का उसका मकसद क्या है, इस संबंध में कटिहार पुलिस और उससे पूछताछ कर रही दूसरी सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कुछ भी बताने से इनकार किया है।


कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार ने सिर्फ इस बात की पुष्टि की है कि संदिग्ध स्थिति में एक युवक को पकड़ा गया है. पूछताछ में उसके कश्मीर से होने की जानकारी मिली है. एसपी ने कहा कि पूछताछ के बाद ही उसके बारे में  स्पष्ट रूप से कुछ बताया जा सकता है।


 नासिर से पूछताछ कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि नारिस का पिता आतंकी था, उसके  तार दूसरे देश से जुडे थे. लिहाजा ये मामला संवेदनशील है. सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में लगी हैं कि नासिर के इसके परिवार में और कौन है और वे क्या कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस को नारिस के संबंध में जानकारी भेजी गयी है. वहां से डिटेल मंगवाया जा रहा है.  सुरक्षा एजेंसियां इसकी भी छानबीन कर रही हैं कि नासिर फिनलैंड क्यों गया था, वहां किन लोगों से उसका संपर्क रहा।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया नासिर तीन घंटे से ज्यादा समय तक संदिग्ध स्थिति में शहीद चौक और कटिहार के नगर थाना के आस-पास मंडरा रहा था. पुलिस को खबर मिली है कि शहीद चौक आने से पहले कटिहार स्टेशन परिसर में भी कुछ देर के लिए रुका था. पुलिस उन इलाकों में लगाये गये सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाल रही है. वैसे नासिर कटिहार कब और कैसे पहुंचा इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं मिल पायी है. लेकिन चर्चा है कि वह दो दिनों से कटिहार में था।


टैग्स