ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: डायन के आरोप में बुजुर्ग महिला की हत्या, कमरे में मिला खून से सना शव, इलाके में सनसनी

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां डायन के आरोप में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला की जान ले ली। घटना फलका थाना क्षेत्र के राजधानी म

बिहार: डायन के आरोप में बुजुर्ग महिला की हत्या, कमरे में मिला खून से सना शव, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां डायन के आरोप में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला की जान ले ली। घटना फलका थाना क्षेत्र के राजधानी महादलित टोला की है।


मृतक महिला की पहचान महादलित टोला निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला बुगिया देवी के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि बुगिया देवी गुरुवार की रात अपने पोते के साथ कमरे में सो रही थी। देर रात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह उस वक्त हुई जब बुगिया देवी के बेटा बहू उन्हें जगाने के लिए गए।


बुजुर्ग महिला का खून से सना शव देखकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


परिजनों ने बताया कि बुगिया देवी के पति की मौत के बाद पड़ोस का रहने वाला मन्नी ऋषि बुगिया देवी को डायन कहकर प्रताड़ित करता था और जान से मारने की घमकी देता था। इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। परिजनों ने मन्नी ऋषि पर बुगिया देवी की हत्या का आरोप लगाया है।