ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शर्मनाक: जेल से छूटा कुख्यात सरगना तो हुआ भव्य स्वागत, खूब लगे नारे और डीजे पर ठुमके

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले में एक कुख्यात अपराधी के रिहा होने के बाद उसके समर्थकों ने जो किया वह हैरान कर देने वाला है. लगभग तीन दर्जन आपराधिक वारदातों के अभियुक्त के बेल

शर्मनाक: जेल से छूटा कुख्यात सरगना तो हुआ भव्य स्वागत, खूब लगे नारे और डीजे पर ठुमके
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले में एक कुख्यात अपराधी के रिहा होने के बाद उसके समर्थकों ने जो किया वह हैरान कर देने वाला है. लगभग तीन दर्जन आपराधिक वारदातों के अभियुक्त के बेल पर रिहा होने के बाद गांव में डीजे बजा, लोगों ने डांस किया औऱ कुख्यात सरगना का फूल माला के साथ स्वागत किया गया. 


मोहना गैंग के सरगना का स्वागत
मामला कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर गांव का है. इस गांव का रहने वाला मोहन ठाकुर पुलिस रिकार्ड में कुख्यात अपराधी के तौर पर दर्ज है. पुलिस मोहन ठाकुर को मोहना गैंग का सरगना बताती है. मोहन ठाकुर पर बिहार और झारखंड के कई थानों में लूट, हत्या, अपहरण के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत 30 से भी अधिक मामले दर्ज हैं. कोर्ट ने उसे एक मामले में तीन साल की सजा सुनायी थी. सजा पूरी हुई औऱ बाकी मामलों में जमानत मिल गयी तो उसे जेल से रिहा कर दिया गया.


सोमवार को कुख्यात मोहन ठाकुर जेल से रिहा होकर अपने गांव पहुंचा तो वहां उसके स्वागत का भव्य इंतजाम किया गया था. गांव में डीजे बजाया जा रहा था औऱ उसके समर्थकों की टोली डीजे की धुन पर थिरक रही थी. फूल माला के साथ उसका स्वागत किया गया. उसके पक्ष में नारेबाजी भी की गयी.