ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, कटिहार में घरवालों को बंधक बनाकर डकैतों ने कैश समेत लाखों का सामान लूटा

KATIHAR: कटिहार में भीषण डकैती की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना बरारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलुआ गांव के वार्ड संख्या 2 की है जहां पंकज चौधरी के घर को डकैतों ने निश

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, कटिहार में घरवालों को बंधक बनाकर डकैतों ने कैश समेत लाखों का सामान लूटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार में भीषण डकैती की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना बरारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलुआ गांव के वार्ड संख्या 2 की है जहां पंकज चौधरी के घर को डकैतों ने निशाना बनाया और घरवालों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। डकैतों ने घर से कीमती गहना और सात लाख कैश अपने साथ ले गये।


पीड़ित ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे के करीब आठ के संख्या में हथियार के साथ घर में घुसे डकैतों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और सभी पर हथियार तान दिया और जमकर लूटपाट की। इस दौरान घर में रखे जेवरात समेत करीब सात लाख रुपया कैश भी लेकर चले गये। शोर मचाने पर डकैतों ने परिवार के सदस्यों को जान से मार देने की धमकी दी। 


डकैतों के भागने के बाद पीड़ित ने घटना की सूचना बरारी थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को भी दी गई है।


जानकारी के मुताबिक बरारी प्रखंड मे डेढ़ महिने के अंदर यह दुसरी डकैती की घटना है वही पहली घटना का उद्भेदन अभी तक नहीं हो पाया है और आज दूसरी घटना को डकैतो ने अंजाम दे दिया है। ऐसे मे कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठना लाजमी है।