ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद, पुलिस टीम पर हमला कर महिला तस्कर को छुड़ाया; मुंह देखते रह गए वर्दीधारी

KATIHAR: बिहार में शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उनको पुलिस का भी खौफ नहीं है। धंधेबाज शराब के अवैध कारोबार में रोड़ा बन रहे पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने से परहे

Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद, पुलिस टीम पर हमला कर महिला तस्कर को छुड़ाया; मुंह देखते रह गए वर्दीधारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: बिहार में शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उनको पुलिस का भी खौफ नहीं है। धंधेबाज शराब के अवैध कारोबार में रोड़ा बन रहे पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने से परहेज नहीं कर रहे है। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां शराब माफिया ने पुलिस की गिरफ्त में आई एक महिला तस्कर को छुड़ा ले गए और सुशासन की पुलिस मुंह देखती रह गई।


दरअसल, कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो से शराब की तस्करी कर रही महिला को पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया था। इसकी सूचना जैसे ही शराब तस्करों को लगी, तभी 6-7 की संख्या में शराब तस्कर स्कॉर्पियो पर सवार होकर पहुंचे और पुलिस के साथ झड़प करते हुए पुलिस की गिरफ्त से महिला और जब्त शराब को छुड़ाकर अपने साथ ले भागे।


बताया जा रहा है कि इस दौरान स्कॉर्पियो सवार शराब तस्करों ने भगाने के दौरान पुलिस को रोकने के लिए हवाई फायरिंग भी की है। घटना की सूचना पाकर पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल मामले पर कुछ भी नहीं कह रही है। पुलिस और तस्करों के बीच हुई झड़प में पुलिस जवान के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता