ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: भाई के साथ पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, हथियार और भारी मात्रा में गोलियां बरामद

KATIHAR: कटिहार की बरारी थाना पुलिस ने काढ़ागोला दियारा के कुख्यात अपराधी अशोक चौधरी को उसके सगे भाई के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने पास से एक रायफल, एक दो नाली बन्दूक के साथ 4

बिहार: भाई के साथ पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, हथियार और भारी मात्रा में गोलियां बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार की बरारी थाना पुलिस ने काढ़ागोला दियारा के कुख्यात अपराधी अशोक चौधरी को उसके सगे भाई के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने पास से एक रायफल, एक दो नाली बन्दूक के साथ 40 गोलियां पुलिस ने बरामद की है।


कटिहार एसपी जितेंद कुमार ने बताया कि बरारी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि टाली बट्टा स्थित अशोक चौधरी के घर में अवैध हथियार एवं गोली रखा हुआ है। सूचना की जानकारी बरारी थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को दी।


जिसके बाद एसडीपीओ सदर-02 कटिहार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने टाली बट्टा स्थित अशोक चौधरी के घर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान दो लोगों ने घर से निकलकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस बल ने दोनों को धर दबोचा।


पुलिस टीम ने दोनों से पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उनके घर के आंगन में बॉस के चचरी से बना झोपड़ी में मकई का भुटरी के अन्दर छीपा कर रखे दो हथियार (एक रायफल, एक दो नाली बन्दूक) एवं 40 जिन्दा कारतूस को बरामद किया गया।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता