ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Crime News: मेला में चाऊमीन खिलाने के बहाने मासूम से हैवानियत, चचेरे नाना ने बच्ची के साथ किया गंदा काम

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक चचेरे नाना ने चार साल की मासूम नतनी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार में रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दशहरा मेला में चाउमिन खिलाने के बहाने चचेरे नाना ने ही नतनी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी चार साल की मासूम के सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना बरारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


जानकारी के अनुसार, मेला घूमाने आई मासूम बच्ची को आरोपी रूपो ऋषि बहला फुसलाकर चाउमीन खिलाने के बहाने बच्ची को मेले से पीछे बांस बिट्टा में ले गया और दुष्कर्म किया। देर रात तक बच्ची जब घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान होकर बच्ची को ढूंढने लगे। बच्ची की गुमशुदगी की खबर मेले में मौजूद पुलिस को दी गई। 


जिसक बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान पुलिस ने आरोपी को मासूम के साथ गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र के निकट धर दबोचा। बरारी पुलिस ने मासूम बच्ची की गंभीर स्थिति देखते हुए पुलिस निगरानी में कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं आरोपी को बरारी थाना लाया गया, जहां बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने आरोपी से गहन पूछताछ की। 


आरोपी के निशानदेही पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना स्थल पर फोरेंसिक को भी बुलाया गया और घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। घटना स्थल से कपड़े, चप्पल, चाउमीन सहित अन्य चीजें बरामद होने की बात सामने आई है। घटना के सम्बन्ध में एसडीपीओ 2 रंजन कुमार सिंह ने बताया कि घटना बेहद संगीन है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची का इलाज कटिहार सदर अस्पताल में चल रहा है।

रिपोर्ट- धीरज चौधरी, कटिहार

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता