ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से बड़ी लूट, कर्मियों को बंधक बनाकर लूट लिए इतने लाख

MOTIHARI: मोतिहारी में बेखौफ बदमाशों को तांडव लगातार जारी है। रविवार की रात शातिर चोरों ने आभूषण दुकान से 1.25 करोड़ से ज्यादा के गहनों की चोरी कर ली थी। पुलिस अभी उस मामले की जांच

फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से बड़ी लूट, कर्मियों को बंधक बनाकर लूट लिए इतने लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में बेखौफ बदमाशों को तांडव लगातार जारी है। रविवार की रात शातिर चोरों ने आभूषण दुकान से 1.25 करोड़ से ज्यादा के गहनों की चोरी कर ली थी। पुलिस अभी उस मामले की जांच में ही जुटी थी कि अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने दिनदहाड़े एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर 8 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।


दरअसल, नगर थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम फाइनेंस के कार्यालय को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। आधा दर्जन की संख्या में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में घुसे बदमाशों ने पहले कर्मियों को अपने गन प्वाइंट पर ले लिया और जमकर लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने मैनेजर से लॉकर खुलवाने की कोशिश की लेकिन लॉकर नहीं खुला। करीब आठ लाख कैश लूटकर बदमाश वहां से भाग निकले।


इस दौरान कर्मियों ने एक बदमाश को धर दबोचा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। सदर एएसपी राज ने बताया कि एक बदमाश को पकड़ा गया है। जिसके पास से दो हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने वारदात में शामिल अन्य बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।