ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

कपड़ा व्यवसायी समेत दो लोगों को मारी गोली, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियारबंद अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मार दी है। कपड़ा

कपड़ा व्यवसायी समेत दो लोगों को मारी गोली, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियारबंद अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मार दी है। कपड़ा व्यवसायी के साथ-साथ एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है। 


आनन फानन में घायलों को प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के शेखपुरवा छापड़ा बिहारी रोड की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कपड़ा व्यवसायी राजकिशोर पांडेय की दुकान शेखपुरवा बाजार में है।


 शाम में दुकान बंद कर वे अपने घर लौट रहे थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। वही इस दौरान एक अन्य व्यक्ति भी उनके साथ था उसे भी अपराधियों ने गोली मार दी है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में जारी है।


 इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता