ब्रेकिंग
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

रील बनाने से पति करता था मना, पत्नी ने 15 महीने के बेटे की हत्या कर खुद कर ली खुदकुशी

Kanpur Crime News: कानपुर में एक महिला ने अपने 15 महीने के मासूम बच्चे की हत्या करके खुद भी खुदकुशी कर ली है। महिला का पति उसे रील बनाने से मना करता था।

Kanpur Crime News
रील बनाने से मना करने पर बच्चे की हत्या कर की खुदकुशी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पति द्वारा रील बनाने से मना करने पर एक पत्नी इतनी नाराज हो गई कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला ने पहले अपने 15 महीने के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गई।


मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्सला कंपाउंड का है। बताया जा रहा है कि पत्नी के रील बनाने से पति नाखुश रहता था। जिसके चलते दोनों के बीच लड़ाई भी होती थी। इसी से तंग आकर पत्नी ने पहले 15 महीने के मासूम की हत्या की फिर खुद भी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक सोमवार को महिला का पति सुमित अपनी दादी को लेकर कहीं काम से गया था। रात को लौटकर आया तो देखा कि घर पर उसकी पत्नी स्नेहा फांसी पर लटकी थी और बच्चे की लाश वहीं पड़ी थी। पत्नी और बच्चे को मृत देखकर सुमित सन्न रह गया। सूचना पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। 


मृतक की मां नीतू के मुताबिक, स्नेहा को रील बनाने का शौक था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करती थी। यह बात सुमित को बुरी लगती थी, जिसके चलते अक्सर दोनों में विवाद भी होता था। इसके बाद स्नेहा ने पिछले साल सितंबर के बाद से कोई रील सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं की थी। यही वजह थी कि 24 नवंबर को शादी की सालगिरह और 14 नवंबर को बच्चे के जन्मदिन पर भी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं किया था। जिससे वो तनाव में थी। मृतक स्नेहा के परिवारवालों ने ससुरालवालों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता