ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

पत्नी को 14 बार चाकू मारकर पहले गया जेल, जमानत पर छूटते ही दांत से काट लिया नाक

एक पति की करतूत ने सबको हैरान कर दिया है। चाकू से 14 वार पत्नी पर हमला किया और जेल चला गया। जमानत पर छूटते ही फिर पत्नी को निशाना बनाया। पत्नी की नाक को अपने दांत से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

up news
पत्नी पर दोबारा हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी पर 14 बार चाकू से हमला किया और जेल चला गया लेकिन फिर जमानत पर रिहा हुआ और अपने दांत से पत्नी की नाक को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि पति के रवैय्ये से तंग आकर पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी को वापस घर लाने का दबाव पति बना रहा था।


हैरान करने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की है। जहां सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कालीन पुरवा में पति ने दांत से पत्नी की नाक को काट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि 14 साल पहले गुड्डी देवी की शादी काजी टोला निवासी पप्पू दोहरे के साथ हुआ था। गुड्डी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। पप्पू मजदूरी करता है, लेकिन सारा पैसा जुआ और शराब में उड़ा दिया करता था। 


वही पत्नी गुड्डी घरों में झाड़ू-पोछा करके किसी तरह अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। पैसों के लेकर ही दोनों में अक्सर विवाद होने लगा था। नवंबर 2022 में पति ने चाकू से 14 बार हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। पत्नी पर जानलेवा हमले के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत पर रिहा होने के बाद पत्नी से बदला लेने के लिए उसने इस बार अपने दांत से पत्नी के नाक को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया।


पति के जेल जाने के बाद पत्नी मायके में बच्चों के साथ रह रही थी। दूसरों के घर में चौका बर्तन किया करती थी। जमानत पर जेल से निकलने के बाद वह मायके से घर वापस लौटने का दबाव पत्नी पर बना रहा था। तब गुड्डी ने कहा था कि वह तभी लौटेगी जब वह अपनी आदत बदलेगा। लेकिन पत्नी की बात पति को नागवार गुजरा उसने अपने दांतों से पत्नी की नाक को काट दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। 


आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर किया गया। इस घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पीड़ित पत्नी ने कोतवाली थाने में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी पप्पू दोहरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से हर कोई हैरान है।