ब्रेकिंग
‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦भागलपुर में 98 लाख रुपये के गबन का मामला, लिपिक सस्पेंड... अब पूर्व DPO पर भी गिरेगी गाज

कमर में बांधकर 3.53 करोड़ का सोना ले जा रहा था तस्कर, 5.840 किलो सोना के साथ पूर्णिया पुलिस ने उसे बॉर्डर से दबोचा

PURNEA: पूर्णिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूर्णिया के बायसी दालकोला चेक पोस्ट पर रूटीन जांच के क्रम में पूर्णिया पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 5

कमर में बांधकर 3.53 करोड़ का सोना ले जा रहा था तस्कर, 5.840 किलो सोना के साथ पूर्णिया पुलिस ने उसे बॉर्डर से दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूर्णिया के बायसी दालकोला चेक पोस्ट पर रूटीन जांच के क्रम में पूर्णिया पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 5 किलो 840 ग्राम सोना का बिस्किट बरामद किया गया है। बरामद सोने की कीमत 3 करोड़ 53 लख रुपए बतायी जा रही है। बताया जाता है कि सोना तस्कर अपने कमर में सोने की बिस्किट बांधकर सिलीगुड़ी से पटना जा रहा था। तभी बिहार और बंगाल की सीमा पर बने बायसी दालकोला चेक पोस्ट पर बायसी पुलिस की रूटीन जांच के दौरान सोना तस्कर को धड़ दबोचा।


पूर्णिया एसपी आमिर जावेद ने बताया कि हर दिन तरह ही चेक पोस्ट पर जांच की जा रही थी। तभी बस में बैठे एक यात्री पुलिस को देखकर भागने लगा। संदिग्ध अवस्था में भागते हुए पुलिस ने उसे धर दबोचा। जब उसकी तलाशी ली गयी तो बड़ी संख्या में उसके कमर से सोने की बिस्किट मिली। जिसका वजन न 5 किलो 840 ग्राम था। पुलिस ने गिरफ्तार को गिरफ्तार कर थाने लाया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। वही सोने की बिस्कुट की जांच कराई गई। जो 24 कैरेट का मिला। जिसकी बाजार में कीमत 3 करोड़ 53 लाख रुपए है। 


एसपी आमिर जावेद ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त महाराष्ट्र के सोलापुर का रहने वाला है। उसकी पहचान 22 वर्षीय सोमनाथ लहू सावंजी के रूप में हुई  है। जो सिलीगुड़ी से सोने की बड़ी खेप लेकर पटना जा रहा था। पकड़ा गया अभियुक्त पेशे से एक कुरियर बॉय है। जो पटना में किसी को माल डिलीवरी करने जा रहा था। बायसी दालकोला चेक पोस्ट के पास रूटीन जांच के क्रम में उसकी गिरफ्तारी हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पकड़े गए युवक का तार कहां से जुड़ा है, इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं जो इतने बड़े रैकेट को चला रहा है। इन सभी बातों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़े गिरोह का यह सक्रिय सदस्य है। जो बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी कर रहा था। 


इधर पकड़े गए कुरियर ब्यॉय सोमनाथ लहू सावंजी ने बताया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि माल वह किससे लिया है और इसमें क्या था। सोना तस्कर ने बताया कि ऑनलाइन उसका संपर्क सिलीगुड़ी के एक सख्स से हुआ था। जिसके पास से उन्हें यह डिलीवरी के लिए दिया गया था। उसे जानकारी नहीं थी कि कुरियर में क्या रखा है। इसे पटना पहुंचाने के लिए उसे 20 हजार रुपये मिले थे। लेकिन कुरियर डिलीवरी करने से पहले ही पुलिस ने उसे धड़ दबोचा। फिलहाल पुलिस सोना तस्कर से पूछताछ में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता