ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

कलयुगी पिता ने बेटे की गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया अरेस्ट

MADHEPURA: कलयुगी पिता ने जमीन के लिए अपने ही बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, शव को छुपाने के लिए उसने उसे पुआल के नीचे दबा दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लि

कलयुगी पिता ने बेटे की गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया अरेस्ट
Anamika
2 मिनट

MADHEPURA: कलयुगी पिता ने जमीन के लिए अपने ही बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, शव को छुपाने के लिए उसने उसे पुआल के नीचे दबा दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. 

मामला मधेपुरा के गंहरिया थाना इलाके के कंहुंआ गांव के वार्ड नंबर 2 की है. मृतक की मां  ने अपने ही पति के खिलाप थाने में मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि आरोपी गंगा मंडल का अपने बेटे अरविंद मंडल के साथ ही लंबे समय से जमीन को लेकर लड़ाई होता था. आरोपी की पत्नी लतिया देवी अपने बेटे के साथ ही रहती थी. कुछ समय से वह अपने मायके में थी. 

इसी बीच किसी बात को लेकर गंगा मंडल का अरविंद मंडल के साथ विवाद हो गया और पिता ने सोये अवस्था में पड़ोसी के साथ मिलकर अपने बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी. शव को छुपाने की नियत से उसने पुआल की ढेर में दबा दिया.  

अरविन्द के सबसे छोटे भाई सुधीर मंडल ने बताया कि हम अपने पिता के डर से दिन में घर पर और रात में बहन के घर सोने चले जाते थे. सुबह में बगल के पडोसी ने फोन कर बताया कि अरविन्द घर पर नहीं है. जिसके बाद हम घर के पीछे गए तो  खून को देखकर चिल्लाने लगे तब पिता ने हत्या की बात कबूल की. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SHAHANWAZ

FirstBihar संवाददाता