ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

कलयुगी बेटे की करतूत: बेरोजगार बेटे को बार-बार नौकरी हासिल करने के लिए कहती थी मां, आवेश में आकर युवक ने कर दी हत्या

DESK: बेरोजगार बेटे को उसकी मां बार-बार नौकरी हासिल करने की बात कहती थी। मां की बात उसे बहुत चुभती थी उसे लगता था कि बेरोजगारी के कारण मां उसे ताना मारती है। एक दिन आवेश में आकर यु

कलयुगी बेटे की करतूत: बेरोजगार बेटे को बार-बार नौकरी हासिल करने के लिए कहती थी मां, आवेश में आकर युवक ने कर दी हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बेरोजगार बेटे को उसकी मां बार-बार नौकरी हासिल करने की बात कहती थी। मां की बात उसे बहुत चुभती थी उसे लगता था कि बेरोजगारी के कारण मां उसे ताना मारती है। एक दिन आवेश में आकर युवक ने लाठी-डंडे से मां को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


इस घटना से इलाके के लोग भी काफी हैरान हैं। इलाके में इस कलयुगी बेटी की चर्चा हो रही है। दीवाली के मौके पर बेटे ने अपनी मां की जान ले ली। आवेश में आकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। आरोपी बेटे को पुलिस ने जेल भेज दिया है अब उसकी दिवाली जेल में ही कटेगी। अपनी इस करतूत पर आरोपी आज जेल में आंसू बहा रहा है।


दिल को दहला देने वाली घटना उत्तराखंड के टिहरी का है। जहां स्वाडी गांव निवासी मृतका के पति रविंद्र दत्त ने चंबा थाना पुलिस को बताया कि उनके बेटे 23 वर्षीय आकाश ने 50 वर्षीय मां कमलेश देवी को लाठी-डंडे से ऐसा पीटा कि उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मां उसे अक्सर नौकरी हासिल करने को कहती थी। इस बात को लेकर मां से उसका झगड़ा बराबर होता था। इसी बात को लेकर इस बार भी कहासुनी हुई थी। 


आरोपी बेटे ने बताया कि मां की बातों से वह गुस्से में आ गया और घर में रखे डंडे से मां के सिर पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद वह फरार हो गया था। मृतका कमलेश देवी दूध बेचने का काम करती थी। सुबह में दूध लेने के लिए गांव का एक व्यक्ति उसके घर पर पहुंचा था जहां आवाज देने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद ग्राहक जब घर में घुसा तो देखा कि कमलेश देवी की लाश फर्श पर पड़ी हुई है। उसने तुरंत इसकी सूचना आस-पास के लोगों को दी। 


जिसके बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी को पुलिस ने पकड़ा और कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया। इस घटना से मृतका के पति काफी सदमे में हैं। बेटे की इस करतूत से वे भी हैरान हैं। वही इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।