ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : शराब के नशे में टल्ली बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार, दोस्तों के साथ रोड पर कर रहा था ड्रामा

KAIMUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी धड़ल्ले से शराब की बिक्री होने का सिलसिला जारी है. खुद सरकारी अफसर ही सरकार के इस कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं. त

बिहार : शराब के नशे में टल्ली बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार, दोस्तों के साथ रोड पर कर रहा था ड्रामा
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी धड़ल्ले से शराब की बिक्री होने का सिलसिला जारी है. खुद सरकारी अफसर ही सरकार के इस कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं. ताजा मामला कैमूर जिले का है जहां शराब के नशे में हंगामा कर रहे बिजली विभाग के जेई समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 


दरअसल मोहनिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनिया बस स्टैंड में शराब पीकर कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं. गुप्त सूचना के आधार पर जब मोहनिया पुलिस बस स्टैंड पहुंची तो शराब के नशे में तीन लोग हो हल्ला कर रहे थे. तीनों को पुलिस ने जब गिरफ्तार किया तो एक व्यक्ति अपने आप को बिजली विभाग का जेई बताकर पुलिस पर रौब झाड़ने लगा. लेकिन मोहनिया पुलिस के आगे जेई साहब की एक नहीं चली और उन्हें पकड़ कर अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में मेडिकल जांच कराई गई. जांच में जेई समेत तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. जिसके बाद पुलिस ने बिजली विभाग के जेई और दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.


मामले की जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि मोहनिया में बिजली विभाग के जेई और उनके साथ दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह तीनों शराब के नशे में चूर थे. पूछताछ में इन्होंने मोहनिया में बिजली विभाग में जेई होने की बात बताई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता