ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पत्नी के साथ बड़े भाई का था अवैध संबंध, डंडे से पीट-पीटकर छोटे भाई ने मौत के घात उतारा

KAIMUR: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोनार गांव में बड़े भाई को सगे भाई ने लाठी डंडे से पीट कर और ईंट-पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वो घर चल

पत्नी के साथ बड़े भाई का था अवैध संबंध, डंडे से पीट-पीटकर छोटे भाई ने मौत के घात उतारा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR:  कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोनार गांव में बड़े भाई को सगे भाई ने लाठी डंडे से पीट कर और ईंट-पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वो घर चला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया और मामले की छानबीन शुरू की गयी। कॉल डिटेल के आधार पर मृतक के छोटे भाई को जब पुलिस ने पकड़ा और जांच शुरू की तब उसके पैंट पर उसके भाई के खून के छींटे दिखाई दिए। जिसके बाद उसके कपड़े जब्त किये गये। 


पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो आरोपी भाई ने अपना गुनाह स्वीकार किया। उसने बताया की पत्नी के साथ उसके बड़े भाई का अवैध संबंध था। इसी का विरोध कर रहे थे नहीं माना तो फिर बात बढ़ गयी। जिसके बाद पीट-पीटकर उसकी हत्या उसने कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त लाठी, ईंट ,पत्थर को जब्त कर लिया। अब पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।


कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया नोनार गांव में सुबह में नीरज सिंह की ईंट पत्थर से सर कुचा हुआ शव मिला था। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस वहां पर पहुंची थी । तकनीकी अनुसंधान के लिए diu और fsl की टीम को बुलाया गया था। जहां कॉल रिकॉर्ड के आधार पर घटनास्थल के पास मृतक के भाई का टावर मिला और रात को 2:00 बजे उसने पत्नी को कॉल भी किया था। लेकिन पूछताछ में वह इन सारी बातों को इग्नोर कर रहा था। जांच में उसके पैंट पर खून के छींटे मिले। फिर उसको गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि उसकी पत्नी के साथ उसके भाई का अवैध संबंध था। 


वह कई बार मना किया वह नहीं माना। खेत पटवन के लिए वह गांव के बधार में गया हुआ था। चेंबर पर उससे बहस हुई। मारपीट शुरू होने लगा उसी में लाठी से पिटाई कर ईंट, पत्थर से कुच कर उसकी हत्या कर दिया है। जिसके बाद उसको गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त लाठी और ईंट पत्थर को जप्त कर लिया गया है । शव को पोस्टमार्टम करा कर शव परीजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।