ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पति ने किया पत्नी का मर्डर, पीट-पीटकर ली जान, घर में मचा कोहराम

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां घरेलू कलह की वजह से एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

पति ने किया पत्नी का मर्डर, पीट-पीटकर ली जान, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां घरेलू कलह की वजह से एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. 


घटना रामगढ़ के बंदीपुर की बताई जा रही है. मृतका की पहचान रमेश गुप्ता की 30 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है. जानकरी के अनुसार, 2013 में अनीता और रमेश की शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों को एक बेटा और एक बेटी हुए. मृतका भभुआ की रहने वाली थी. परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए अनीता की हत्या करने का आरोप लगाया है और थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. 


रामगढ़ थानाध्यक्ष कुमार ऋषि राज ने बताया कि मृतका की परिजनों के तरफ से थाने में आवेदन दिया गया है. हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता