ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

कैमूर की नाबालिग बच्चियों को बहला फुसलाकर गायब करने वाला गिरफ्तार, दिल्ली से 3 लड़कियां बरामद

KAIMUR: कैमूर जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा खत्म होने के बाद एक दर्जन से अधिक लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया था तब परिजनों ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। मामले

कैमूर की नाबालिग बच्चियों को बहला फुसलाकर गायब करने वाला गिरफ्तार, दिल्ली से 3 लड़कियां बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा खत्म होने के बाद एक दर्जन से अधिक लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया था तब परिजनों ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरी गांव निवासी सत्येंद्र यादव उर्फ राज को गिरफ्तार किया है। 


इसकी निशानदेही पर दिल्ली से तीन नाबालिक लड़कियों को बरामद भी किया गया। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी के पास से जब्त मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो बरामद हुआ हैं । मानव तस्करी के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर दी है।


इस बात की जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी शंकर कुमार ने बताया कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरी गांव के सत्येंद्र यादव उर्फ राज को गिरफ्तार किया गया है। इसके द्वारा सिटी पार्क भभुआ में घूमने के लिए आई नाबालिग लड़की से जान पहचान बढ़ाकर उसे दिल्ली ले गया। लड़कियों के गायब होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तब इसकी गिरफ्तारी हुई और इसी की निशानदेही पर दिल्ली से एक कमरे में बंद तीन नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया। 


गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो भी मिले हैं। सभी लड़कियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार सत्येन्द्र यादव के आपराधिक इतिहास को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। यह पता लगाया जा रहा है कि इसमें वो कितने दिनों से शामिल और लड़कियों को भगाकर ले जाने के पीछे उसका राज क्या है..इसमें और कौन-कौन शामिल है मानव तस्करी के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता