ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

घरवालों के खिलाफ जाकर प्रेमी से कर लिया लव मैरेज, भाई ने बहन-भांजी को मारी गोली

KAIMUR: बहन का अपने प्रेमी से लव मैरेज करना एक भाई को इतना नागवार गुजरा कि उसने सरेआम बहन को गोली मार दी. प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपनी बहन और उसकी बेटी को गोली मार दी. इस

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

KAIMUR: बहन का अपने प्रेमी से लव मैरेज करना एक भाई को इतना नागवार गुजरा कि उसने सरेआम बहन को गोली मार दी. प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपनी बहन और उसकी बेटी को गोली मार दी. इस हादसे में भांजी की मौत हो गई वहीं बहन को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है.


घटना भभुआ के चैनपुर की है. संतोष देवी नाम की महिला ने चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव के रहने वाले बिरजू कुशवाहा से लव मैरेज की थी. उसकी 1 साल की बेटी सूफी थी. प्रेमी से शादी रचाने से नाराज भाई ने ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही बहन और भांजी को गोली मार दी. घटना में भांजी की मौत हो गई जबकि महिला सदर अस्पताल से गंभीर हालत में बीएचयू रेफर कर दी गई है. महिला चैनपुर में ब्यूटी पार्लर चलाती है. देर शाम ऑटो में सवार होकर वो अपने गांव जाने के लिए अवखरा उतरी. वहां उतरने के बाद पैदल ही अपने गांव के लिए गोद में बच्ची को लेकर जा रही थी, तभी भाई ने बहन और उसकी 1 साल की मासूम बच्ची के सीने में गोली मार दी. बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.


संतोषी देवी की शादी 2 साल पहले उसके घर वालों ने मोहनिया में की थी. शादी के बाद उसने अपने पति से तलाक ले लिया. जिसके बाद गांव के ही बिरजू कुशवाहा से उसका अफेयर हो गया और उसने शादी भी रचा ली. शादी के बाद से मायके वाले उससे नाराज थे. घायल महिला संतोषी देवी ने अपने भाई चक्रसेन यादव पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


टैग्स