ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

लूटपाट के दौरान स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, 70 हजार कैश और गहने लेकर भागे बदमाश

KAIMUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के कैमूर जिले का है जहां कुदरा के भभुआ मो

लूटपाट के दौरान स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, 70 हजार कैश और गहने लेकर भागे बदमाश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के कैमूर जिले का है जहां कुदरा के भभुआ मोड़ के पास सासाराम के स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों ने लूटपाट की। विरोध करने पर पैर और जांघ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद सर्राफा व्यवसायी वही गिर पड़े जिसके बाद उनके पास रखे 70 हजार रुपये कैश और कीमती गहने लेकर अपराधी मौके से फरार हो गये।


ग्रामीणों ने घायल व्यवसायी को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्वर्ण व्यवसायी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल स्वर्ण व्यवसायी के जांघ में एक गोली फंसी है तो दूसरी गोली घुटने से नीचे पैर को छेदेते हुए बाहर निकल गई है।


 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच अपराधियों की खोजबीन में लगी हुई है। घायल व्यवसाई प्रतिदिन सासाराम से कुदरा आता था और यहां से शाम में वापस जाता था। इसी दौरान घात लगाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घायल व्यवसाय रोहतास जिले के सासाराम शहर के रहने वाले  मोतीलाल सेठ के 42 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताये जा रहे हैं।


समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा के चिकित्सक डॉ कमलेश यादव ने बताया कि गोली लगा हुआ एक व्यक्ति अस्पताल आया हुआ था। एक गोली जंघा में उसका फंसा हुआ था और दूसरा गोली घुटना के नीचे लग कर बाहर निकल गया था। दो जगह गोली के निशान मिले हैं प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


जानकारी देते हुए कुदरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया सासाराम के विकास सेठ को सासाराम जाने के दौरान अपराधियों ने गोली मारी है। दो गोली लगने से वो बुरी तरह से घायल हैं। कुछ नगद और पुराने गहने लेकर अपराधी भाग गये हैं। पूरे मामले का जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता