ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

लिफ्ट देने के बहाने नौंवी की छात्रा से चलती गाड़ी में गैंगरेप, MMS बनाकर सोशल साइट पर डाला

KAIMUR: बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, आए दिन दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं सूबे की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती हैं. राज्य में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है. अपरा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, आए दिन दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं सूबे की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती हैं. राज्य में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है. अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं है. मामला कैमूर का है, जहां मोहनिया में एक नौंवी की छात्रा से चलती गाड़ी में गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है.


लिफ्ट देने के बहाने नौंवी की छात्रा को बदमाशों में गाड़ी में बैठा लिया फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. चार युवकों ने लड़की के साथ महापाप किया फिर घटना का वीडियो भी बना लिया. हद तो तब हो गई जब सामूहिक दुष्कर्म के इस वीडियो को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा अपने गांव के लिए मोहनिया से शनिवार शाम करीब 4 बजे निकली थी. चांदनी चौक से छात्रा ऑटो में बैठकर एक गांव के नहर पथ पर उतरी फिर अपने गांव जाने के लिए दूसरी गाड़ी का इंतजार करने लगी. तभी वहां पहले से घात लगाये बैठे 4 लड़कों ने लड़की को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.


इस मामले में पीड़िता ने मोहनिया थाने में इस्लामगंज मोहल्ला निवासी अरबाज दारोगा उर्फ मोहम्मद तसलीम समेत चार युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं पुलिस ने पीड़िता को कोर्ट में पेश करके 164 के तहत बयान दर्ज कराया है. वहीं एसपी दिलनवाज अहमद ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है.  



टैग्स