ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

कैमूर में डबल मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

KAIMUR: बड़ी खबर कैमूर से आ रही है जहां डबल मर्डर की वारदात सामने आ रही है। अपराधियों ने दो लोगों गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। घटना का कारण अब तक पता

कैमूर में डबल मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
Santosh Singh
3 मिनट

KAIMUR: बड़ी खबर कैमूर से आ रही है जहां डबल मर्डर की वारदात सामने आ रही है। अपराधियों ने दो लोगों गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। घटना सबार थाना क्षेत्र के सबार गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। डबल मर्डर से इलाके में दहशत का माहौल है। एक साथ दो लोगों की हत्या की वारदात से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


कैमूर में डबल मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

कैमूर के करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव के पास पांच-छह की संख्या में आए अपराधियों ने गोलियों की बौछार कर दो लोगों की हत्या कर दी। एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे की इलाज के दौरान हो गयी। मृतकों की पहचान सबार गांव के तिरपन सिंह तो बहेरी गांव के शिव प्यारे दुबे के रूप में हुई।शिव प्यारे दुबे पल्स पोलियो का दवा पिलाने का काम करते थे। रोहतास जिले के चेनारि से बाजार कर सबार उतरकर अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे तभी अपराधियों ने दोनों को गोली मार कर पैदल फरार हो गये। घटनास्थल करमचट थाना के सौ मीटर के अंदर होने के बाद भी थानेदार सहित एक भी पुलिस कर्मी समय पर नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीण और परिजनों में काफी आक्रोश दिखने को मिला। आक्रोशित लोग थानेदार को निलंबित करने की मांग करने लगे।  

कैमूर में डबल मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या


परिजनों ने बताया की करमचट थाना के सौ मीटर के पास 5 से 6 की संख्या में आए अपराधियों ने तिरपन सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां शुरू कर दी। जब यह घटना राम प्यारे दुबे ने देखा तो उन्हे भी अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे वह घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे एएसपी अनंत सिंह ने बताया अपराधियों द्वारा दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एएसपी ने डबल मर्डर में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता