ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

KAIMUR NEWS: जमीन को लेकर महिला की हत्या मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, एक ही परिवार के 5 सदस्यों को उम्रकैद की सजा

KAIMUR: जमीन के विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोषी पाते हुए एक ही परिवार के 5 सदस्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई

KAIMUR NEWS: जमीन को लेकर महिला की हत्या मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, एक ही परिवार के 5 सदस्यों को उम्रकैद की सजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: जमीन के विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोषी पाते हुए एक ही परिवार के 5 सदस्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर 50-50 हजार रूपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है।


घटना भभुआ के डुमुरका गांव की है जहां भूमि विवाद में 16 जुलाई 2022 को घर में घुसकर शांति देवी, बेटी पुष्पा देवी, दामाद गंगा सिंह की लाठी-डंडे से पिटाई की गयी थी। इस दौरान सभी का हाथ-पैर बांधा गया था। गंभीर रूप से घायल सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शांति देवी की मौत हो गयी थी। 


घटना के संबंध में मृतका के पति महेंद्र सिंह ने थाने में एफआईआर दर्ज करायी थी। महिला की हत्या मामले में आज दो साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। इस मामले में भभुआ एडीजे प्रथम अजीत कुमार मिश्र की अदालत ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों को दोषी माना है। इन सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई है साथ में 50-50 हजार रुपया आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर छह महीने सजा और जेल में रहना होगा।


कोर्ट ने जिन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई वो सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र के डुमुरका गांव के रहने वाले हैं। बिक्रम सिंह के बेटे ललित सिंह, राजेंद्र सिंह, ललित सिंह के बेटे धर्मेंद्र सिंह, बबलू सिंह और वीरेन्द्र सिंह के बेटे छन्नू सिंह उर्फ सोनू सिंह को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।