ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार: स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को उठा ले गए बदमाश, बंद कमरे में हैवानों ने किया गंदा काम

KAIMUR: कैमूर में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी, इसी दौरान बीच रास्ते में बदमाश उसे जबरन उठा ले गए और कमरे में बं

बिहार: स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को उठा ले गए बदमाश, बंद कमरे में हैवानों ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी, इसी दौरान बीच रास्ते में बदमाश उसे जबरन उठा ले गए और कमरे में बंद कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने किशोरी को सड़क पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।


बताया जा रहा है कि 10वीं की पीड़ित छात्रा स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। स्कूल जाने के दौरान रास्ते में मौजूद तीन से चार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक दिया और उसे उठाकर एक कमरे में ले गए, जहां बंद कमरे में दरिंदों ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद बदमाश पीड़ित लड़की को बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गए।


रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब बेहोश छात्रा पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बेहोश छात्रा को इलाज के लिए दुर्गावती पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।