ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : सनकी पति ने बेरहमी कर दी पत्नी की हत्या, खून से लथपथ बहू का शव देख सास ने भी तोड़ा दम

KAIMUR : खबर कैमूर से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना से आहत मृतका की सास ने भी दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मि

बिहार : सनकी पति ने बेरहमी कर दी पत्नी की हत्या, खून से लथपथ बहू का शव देख सास ने भी तोड़ा दम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR : खबर कैमूर से आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना से आहत मृतका की सास ने भी दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार को भी जब्त कर लिया है। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के बघीनी गांव की है।


दरअसल, रोहतास के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित मल्हीपुर गांव निवासी महेंद्र चौधरी ने अपनी बेटी पुनीता देवी की शादी 10 वर्ष पूर्व मोहनिया थाना क्षेत्र के बघीनी गांव में धूमधाम से किया गया था। पुनीता के दो बेटे और एक बेटी है। 16 अप्रैल को पुनीता के भाई की शादी होनी थी। आरोपी पति ने 15 अप्रैल को पुनीता देवी को उसके माके पहुंचाने की बात कही थी लेकिन इसी बीच पता चला कि पुनीता की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी गई है।


मृतका के बेटे ने बताया है कि आरोपी अपने दोस्तों के साथ घर में शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद उसने पुनीता देवी की धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इधर, बहु की हत्या की जानकारी जैसे ही उसकी सास को हुई, वह इस सदमे को बर्दास्त नहीं कर सकी और उसकी भी मौत हो गई। एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।


पूरे मामले पर मोहनिया थाने के दारोहा धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को देखने से लगता है कि धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगाया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। मृतका के परिजनों द्वारा फिलहाल थाने में को आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।