ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : प्रॉपर्टी के लिए सनकी बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा, शराब के नशे में मार दी गोली

KAIMUR : कैमूर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना अधौरा थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी

बिहार : प्रॉपर्टी के लिए सनकी बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा, शराब के नशे में मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना अधौरा थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी बेटा फरार बताया जा रहा है। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक महिला की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के आथन गांव निवासी दिवंगत कृष्णा सिंह की 62 वर्षीय पत्नी सतवां कुंवर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सतवां कुंवर का छोटा बेटा विधवा मां से प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी मांग रहा था लेकिन शराब के आदि हो चुके बेटे को सतवां कुंवर जायदाद में हिस्सा देने को तैयार नहीं थी। सोमवार की रात आरोपी बेटा शराब के नशे में घर पहुंचा और मां से सपत्ति में हिस्सेदारी की मांग करने लगा। 


सतवां कुंवर ने जब उसे जायदाद में हिस्सेदारी देने से इनकार किया तो आरोपी ने मां को गोली मार दी जिससे उसकी मौते पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बेटे की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।