ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार पुलिस की करतूत, नकली इनकम टैक्स पुलिस बनकर करते हैं लूट

KAIMUR: कैमूर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पुलिसवाले ने ही दूसरे पुलिस को गिरफ्तार किया है। पुलिस जवान चिंटू कुमार की गिरफ्तारी उसके दोस्त के साथ की गई है। ये गिरफ्ता

बिहार पुलिस की करतूत, नकली इनकम टैक्स पुलिस बनकर करते हैं लूट
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पुलिसवाले ने ही दूसरे पुलिस को गिरफ्तार किया है। पुलिस जवान चिंटू कुमार की गिरफ्तारी उसके दोस्त के साथ की गई है। ये गिरफ्तारी पटना में गर्दनीबाग थाना की पुलिस ने पकड़ा है। ये सुनकर आपको भी हैरानी होगी कि पुलिसवाले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक दिव्यांग को लूट लिया। आरोपी ने बताया कि इन दोनों ने खुद को इनकम टैक्स पुलिस का अधिकारी बताकर इस घटना को अंजाम दिया। 



सुरेश यादव का पान और गुटखा का दूकान है। 21 अगस्त को वह अपने दूकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और दुकानदार के साथ गाली गलौज करने लगे। उन्होंने कहा कि साला तुम गांजा बेचते हो। पैसे दो नहीं तो तुम्हे जेल भेजेंगे। उन्होंने जबरदस्ती दूकान से 1500 रूपये निकाल लिए। विरोध करने पर दुकानदार को अपनी बाइक पर बैठा लिया और उसे परेशान करने लगे। 



इसी दौरान एक शख्स की नज़र दूकानदार को परेशान करते बदमाशों पर पड़ी। उसने तुरंत गर्दनीबाग थाना को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों अपराधियों को धर-दबोचा। जब उनसे पूछताछ की गई तो सच्चाई सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। 



चिंटू ने बताया कि वह बिहार पुलिस का सिपाही है, जबकि राकेश पटना में पाटलिपुत्रा गोलंबर के पास स्थित एक निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड है। कैमूर से पहले चिंटू पटना जिला पुलिस बल में था। कोतवाली और फुलवारी शरीफ थाना में इसकी पोस्टिंग थी। 

टैग्स