ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में शराबबंदी का हाल देखिए: सदर अस्पताल में शराब के नशे में धुत मिले तीन स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा नशा

KAIMUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकर शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकारी कर्मी हों या आम लोग अक्सर नशे में झूमते दिख जाते हैं। ताजा

बिहार में शराबबंदी का हाल देखिए: सदर अस्पताल में शराब के नशे में धुत मिले तीन स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा नशा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकर शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकारी कर्मी हों या आम लोग अक्सर नशे में झूमते दिख जाते हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां भभुआ सदर अस्पताल तीन स्वास्थ्यकर्मी शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करते पकड़े गए हैं।


दरअसल, भभुआ सदर अस्पताल के अंदर शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों कर्मी शराब के नशे में धुत्त होकर सदर अस्पताल पहुंचे थे और हंगामा कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर भभुआ पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और तीन शराबी कर्मियों को धर दबोचा।


जांच में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। अस्पताल के परिसर से पुलिस ने शराब की बोतल और रैपर को जब्त किया है। पुलिस आरोपियों तक शराब पहुंचाने वाले की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में सदर अस्पताल के तीन स्वास्थ्य कर्मी समस्तीपुर के प्रिंस कुमार, वैशाली के रंजीत कुमार और हाजीपुर का रहने वाला टुनटुन सिंह शामिल हैं।


डीएसपी मुख्यालय गजेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दिया गया था सदर अस्पताल में कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर भभुआ पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो तीनों स्वास्थ्य कर्मी हल्ला करते हुए पकड़े गए। जांच करने पर तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता