ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

बिहार : शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे आशिक का मर्डर, प्रेमिका के बाप-भाई ने पीट-पीटकर की हत्या

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले से प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जाता है कि लड़की के घर वालों ने ही युवक की पहले पीट-पीटकर हत्य

बिहार : शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे आशिक का मर्डर, प्रेमिका के बाप-भाई ने पीट-पीटकर की हत्या
First Bihar
3 मिनट

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले से प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जाता है कि लड़की के घर वालों ने ही युवक की पहले पीट-पीटकर हत्या कर दी, उसके बाद युवक के शव को पुलिस से बचाने के लिए खेत में फ़ेंक दिया और मौके से भाग निकले. इस घटना के सामने आते ही गांव में सनसनी मच गई. मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के खनांव गांव की है. मृतक का नाम राम प्रकाश जयसवाल है. मिली जानकारी के अनुसार, राम प्रकाश जयसवाल गांव के ही एक लड़की से प्यार करता था. लड़का-लड़की का मिलना जुलना लड़की के घरवालों को पसंद नहीं था जिसके बाद घरवालों ने लड़की की शादी अप्रैल में दूसरे लड़के के साथ करा दी. 


लड़की अपने ससुराल से वापस मायके आई हुई थी तो राम प्रकाश जयसवाल लड़की के घर पहुंच गया. जब यह नजारा लड़की के पिता और भाई ने देखा तो राम प्रकाश जयसवाल को पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके शव को गांव के ही धान के खेत में फेंक आये. घर वालों ने 2 दिन से लापता हुए राम प्रकाश जयसवाल की बरामदगी के लिए पुलिस में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई. 


पुलिस की जांच के दौरान मृतक की डेड बॉडी गांव के धान के खेत से मिली. डेड बॉडी मिलते ही पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया और राम प्रकाश जयसवाल के हत्या करने के आरोप में पुलिस ने राम केवल राम और उनके बेटे राम नारायण राम को गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक और उनका बेटा रौशन राम फरार हो गया जिसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है. 


डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया खनांव गांव के राम प्रकाश जयसवाल के गायब होने का मामला भभुआ थाने में दर्ज कराया गया था. पुलिस जांच में पता चला कि राम प्रकाश जयसवाल राम केवल राम के बेटी से प्रेम करता था. जिस कारण उन्होंने अपनी बेटी की शादी कहीं और करा दी थी. जब वह ससुराल से मायके आई तो राम प्रकाश उससे मिलने चला गया था. ये बात लड़की के बाप और भाई को पसंद नहीं आई जिसके बाद उन्होंने लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिलहाल बाप-बेटे को गिरफ्तार किया गया है. एक बेटा फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता