ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार: फॉर्म भरने के लिए स्कूल जा रही थी छात्रा, बीच रास्ते से उठा ले गए बदमाश, रांची ले जाकर किया गंदा काम

KAIMUR: खबर कैमूर से है, जहां बदमाशों ने एक नाबालिग छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना चांद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। छात्रा फॉर्म भरने के लि

बिहार: फॉर्म भरने के लिए स्कूल जा रही थी छात्रा, बीच रास्ते से उठा ले गए बदमाश, रांची ले जाकर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: खबर कैमूर से है, जहां बदमाशों ने एक नाबालिग छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना चांद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। छात्रा फॉर्म भरने के लिए स्कूल गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अगवा कर लिया और रांची ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोप युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग छात्रा बीते 23 मई को अपने दादा के साथ फॉर्म भरने के सिलसिले में स्कूल पहुंची थी। इसी दौरान छात्रा के दादा किसी काम से बाजार चले गए। छात्रा फॉर्म भरने के लिए जा ही रही थी कि तभी बीच रास्ते में चांद थाना क्षेत्र के कुड्डी गांव निवासी रामबचन राम के बेटे रामनिवास राम ने छात्रा को जबरन ऑटो में बैठा लिया और उसे रांची लेकर चला गया।


रांची पहुंचने के बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। किसी तरह पीड़ित छात्रा गुरुवार को अपने गांव पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर भभुआ महिला थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होते ही महिला थाने की पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया।