ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Crime News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने हत्या की जताई आशंका

KAIMUR: कैमूर में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका पाए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद मृतका क

Bihar Crime News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका पाए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सोनहन थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की है।


मृतक महिला की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के दिनेश प्रसाद की 36 वर्षीय पत्नी लाल मुनी देवी के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद मृतका के पति और ससुराल वाले फरार हो गए हैं। 


सोनहन थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो शव को घर में फंदे से नीचे उतार दिया गया था। गले में फंदे के निशान थे। घर वाले फरार है कागजी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है। अभी तक मैके पक्ष द्वारा आवेदन थाने को नहीं दिया गया है।


जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया सोनहन थाना क्षेत्र के एक महिला की मृत्यु की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया मामला पति और उसके कुछ लोगों द्वारा मिलकर घटना को अंजाम देने की बात पता चल रहा है। पूरे मामले का जांच किया जा रहा है कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता